नक्सल हमला: मुख्यमंत्री ने जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Share this News:

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के सुकमा जिले के किस्टारम थाना क्षेत्र के ग्राम डब्बामरका के पास में नक्सल हमले का मुकाबला करते हुए सी.आर.पी.एफ. (कोबरा बटालियन) के तीन जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने जवानों पर इस नक्सल हमले की कड़ी निन्दा की है। डॉ. सिंह ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि उनके दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर उनके साथ है।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.कोबरा बटालियन) और राज्य पुलिस के उन एक दर्जन जवानों से मुलाकात की, जो सुकमा जिले के किस्टारम थाना क्षेत्र में नक्सल का मुकाबला करते हुए घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री ने सभी जवानों के पास बारी-बारी से जाकर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछा और डॉक्टरों से कहा कि उनका बेहतर से बेहतर इलाज किया जाए। डॉ. रमन सिंह ने जवानों का हौसला बढ़ाया और उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी।