मंकी हिल तथा कर्जत स्टेशनों के बीच अप लाइन पर तकनीकी कार्य -रद्द की गयी गाड़ियाँ

Share this News:

19/10/2019- मुंबई डिवीज़न में मंकी हिल तथा कर्जत स्टेशनों के बीच अप लाइन पर तकनीकी कार्य किए जाएंगे जिस कारण कुछ गाड़ियाँ प्रभावित होंगी |

रद्द की गयी गाड़ियाँ :—

1. गाड़ी सं. 51027 मुंबई –पंढरपुर , फ़ास्ट पैसेंजर दि. 24,25, 26 एवम् 31 अक्टूबर को रद्द रहेगी तथा गाड़ी सं. 51028 मुंबई –पंढरपुर , फ़ास्ट पैसेंजर दि. 25,26,27 अक्टूबर एवम 01 नवम्बर को रद्द रहेगी|
2. गाड़ी सं. 51029 मुंबई –बीजापुर , फ़ास्ट पैसेंजर दि. 21से 23अक्टूबर तथा 27से 30 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। गाड़ी सं. 51030 बीजापुर -मुंबई , फ़ास्ट पैसेंजर दि. 22से24 अक्टूबर तथा 28से31 अक्टूबर तक रद्द रहेगी|
3. गाडी संख्या 07617 नांदेड-पनवेल स्पेशल गाडी दि. 26 अक्तूबर तथा 07618 पनवेल –नांदेड स्पेशल गाडी दिं.27 अक्तूबर को रद्द रहेंगी।
4. गाडी संख्या 12126 तथा 12125 मुंबई-पुणे प्रगति एक्सप्रेस दिनांक 21 से 31अक्तूबर तक रद्द रहेगी।
5. 51317/51318 पुणे- पनवेल- पुणे पैसेंजर दि.31 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

शॉर्ट टर्मिनेशन/ शॉर्ट ओरिजिनेशन

1.गाड़ी सं. 11030- कोल्हापुर –मुंबई , कोयना एक्सप्रेस दि. 21.10.2019 से 31.10.2019 तक पुणे स्टेशन तक ही चलायी जाएगी जबकि गाड़ी सं. 11029- मुंबई कोल्हापुर – कोयना एक्सप्रेस इस अवधि में पुणे से कोल्हापुर के लिए चलेगी| अर्थात ये गाड़ियाँ मुंबई –पुणे के बीच रद्द रहेगी |

2.गाड़ी सं. 17317, हुबली –लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दि. 21.10.2019 से 31.10.2019 तक पुणे स्टेशन तक ही चलायी जाएगी तथा गाड़ी सं. 17318, लोकमान्य तिलक टर्मिनस- हुबली एक्सप्रेस दि. 22.10.2019 अक्टूबर से 01.11.2019 तक पुणे स्टेशन से हुबली के लिए रवाना की जाएगी| अर्थात ये गाड़ियाँ मुंबई –पुणे के बीच रद्द रहेगी |

3. गाड़ी सं.12702 हैद्राबाद –मुंबई दिनांक 21.10.19 से 31.10.19 तक पुणे स्टेशन तक चलेगी तथा गाडी संख्या 12701 मुंबई –हैद्राबाद एक्सप्रेस इसी अवधि में पुणे स्टेशन से हैद्राबाद के लिये चलेगी |

4. गाडी संख्या 18519 विशाखापट्टनम – एलटीटी एक्सप्रेस दिनांक 20 से 30 अक्तूबर तक पुणे तक ही चलेगी जबकि गाडी संख्या 18520 एलटीटी – विशाखापट्टनम एक्सप्रेस दिं 22 अक्तूबर से 01 नवम्बर तक पुणे से विशाखापट्टनम के लिये रवाना की जाएगी।

5. गाडी संख्या 17614 नांदेड -पनवेल एक्सप्रेस दि.21से25 अक्टूबर तथा 27से 31अक्तूबर तक पुणे स्टेशन तक चलेगी जबकि गाडी संख्या 17613 पनवेल-नांदेड एक्सप्रेस दि.22से 26 अक्टूबर एवम 28 अक्तूबर से 01 नवंबर तक पनवेल के बजाय पुणे स्टेशन से चलायी जाएगी .

परिवर्तित मार्ग

गाडी संख्या 11025/11026 पुणे-भुसावल-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 21 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक वाया दौंड-मनमाड होते हुए चलायी जाएगी।