हिंदी उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की 139 वीं जयंती का भव्य आयोजन

Share this News:

31 July 2019: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, पुणे के सम्मेलन कक्ष में 31 जुलाई, 2019 को हिंदी उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक, श्री मिलिन्द देऊस्कर द्वारा की गई उन्होंने प्रेमचंद जी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में विस्तृत आलेख पढ़ा।

 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता एन.एन.डी.टी कॉलेज, पुणे के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत मिसाल थे। मुख्य वक्ता द्वारा प्रेमचंद जी की कहानियों का डिजिटल प्रस्तुतीकरण पेश किया गया तथा उन्होंने प्रेमचंद जी को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए उनकी कहानियों
और उपन्यासों पर अधिक से अधिक फिल्में तैयार करने की बात कही जिससे देश के कोने-कोने में प्रेमचंद जी के कृतित्व की जानकारी पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि फिल्में आज के युग में एक बहुत बड़ी शक्ति हैं और उन्हें साहित्य से जोड़ कर साहित्य को सरलता से आम जनता तक पहुंचाया जा सकता है।

 

इस कार्यक्रम का आयोजन अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, पुणे मंडल श्री प्रफुल्ल चंद्रा के मार्गदर्शन में किया गया जिसमें पुणे मंडल के नए अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री सहर्ष बाजपेयी सहित सभी शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।