सोलापुर मंडल में पुणे-दौंड कॉर्ड लाइन के लिए होनेवाले तकनीकी कार्यों के चलते गाड़ियां प्रभावित

Share this News:

दिनांक 11 सितंबर 2019, पुणे:

दिनांक 13 सितंबर को रद्द गाड़ियां-

एक्सप्रेस गाड़ियां –

गाड़ी संख्या 11077 पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावडा आझाद हिंद एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12157 पुणे-सोलापुर हुतात्मा एक्सप्रेस.

पैसेंजर गाड़ियां-
गाड़ी संख्या 51028 पंढरपुर – मुंबई फास्ट पैसेंजर, 71403/71404 पुणे – दौंड – पुणे पैसेंजर, 71407 पुणे – दौंड पैसेंजर, 71409 पुणे – दौंड पैसेंजर, 71405 दौंड- बारामती पैसेंजर, 71411 पुणे – दौंड पैसेंजर, 71401 दौंड – बारामती पैसेंजर, 71402बारामती – पुणे पैसेंजर, 71408 दौंड – पुणे पैसेंजर, 71410 दौंड-पुणे पैसेंजर, 51350 दौंड-पुणे पैसेंजर.

दिनांक 12 एवं 13 सितंबर को छुटनेवाली गाड़ी संख्या 51452 / 51451 बारामती-पुणे-बारामती पैसेंजर रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 51347 बारामती-पुणे पैसेंजर, गाड़ी संख्या 51348 बारामती – दौंड पैसेंजर रद्द.

आंशिक रूप से रद्द की गई गाड़ियां-

दिनांक 12 सितंबर को छुटनेवाली गाड़ी संख्या 51402 मनमाड-पुणे पैसेंजर अहमदनगर तक ही चलेगी अर्थात अहमदनगर से पुणे के बीच रद्द रहेगी। इसी प्रकार दिनांक 13 सितंबर को छुटनेवाली गाड़ी संख्या 51401 पुणे- मनमाड पैसेंजर पुणे से अहमदनगर के बीच रद्द रेहगी।

दिनांक 12 सितंबर को छूटनेवाली गाड़ी संख्या 71413 पुणे-सोलापुर पैसेंजर एवं दिनांक 13 सितंबर को छुटनेवाली गाड़ी संख्या 71415 पुणे- सोलापुर पैसेंजर पुणे से भिगवण के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। गाड़ी दिनांक 13 सितंबर को छूटने वाली गाड़ी संख्या 71414 सोलापूर-पुणे पैसेंजर एवं दिनांक 12 सितंबर को छूटने वाली गाड़ी संख्या 71416 सोलापुर -पुणे पैसेंजर सोलापुर से भिगवण तक ही चलेगी अर्थात भिगवण से पुणे तक रद्द रहेगी।

दिनांक 13 सितंबर को समय में परिवर्तन की गई गाड़ियां-

दिनांक 13 सितंबर को छूटनेवाली गाड़ी संख्या 17031 मुंबई- हैदराबाद एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से, गाड़ी संख्या 11041 मुंबई- चैन्नई एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट देरी से, गाड़ी संख्या 11019 मुंबई – भुवनेश्वर कोणार्क एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट देरी से छुटेंगी।

दिनांक 13 सितंबर को छूटने वाली गाड़ी संख्या 12149 पुणे- दानापुर एक्सप्रेस, 17613 पनवेल – नांदेड एक्सप्रेस, 16381 मुंबई कन्याकुमारी एक्सप्रेस एवं 22151 पुणे-काझीपेठ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से छूटेंगी।