पटरी के आजू-बाजू अतिक्रमण खतरनाक
पुणे मंडल में पुणे,घोरपडी,शिवाजीनगर,दापोडी स्टेशनों के पास कई लोग अनधिकृत रुपसे रेल पटरियों के आस पास अतिक्रमण करके रह रहे है ।
विशेष रुप से पुणे स्टेशन के पास संगम ब्रीज के आसपास स्थित नागझरी साईडिंग में लोग बडी संख्या में झोपडियां बनाकर रह रहे है जिससे इस स्थान पर रेल संचालन में बडी बाधा उत्पन्न हो रही है। अतिक्रमण के चलते यहां पटरियों की दशा अत्यंत खराब हो गयी है एवं ट्रेक मेंटेनेन्स मुश्किल हो चुका है । इस स्थान पर बनी साईडिंग की पटरियों पर ट्रेन संचालन से संबंधित शंटिंग को लोगों की गतिविधियों के कारण पूरी तरह बंद कर दिया गया है क्योंकि यदि यहां शंटिंग कार्य किया जाता है और कोई अप्रिय घटना हो जाती है तब जान-माल का नुकसान हो सकता है साथ ही रेल यातायात पर असर पड सकता है , इसलिये इस स्थान पर बनी बसाहट को अतिक्रमण मुक्त करना बहुत जरुरी हो गया है ताकि गाडियों का संचालन सुचारु किया जा सके। अतिक्रमण हटने के बाद ही इस ट्रेक की दुरुस्ती का काम संभव हो सकता है।
( साईट के वास्तविक फोटो संलग्न है )
रेल प्रशासन ऐसी घटनाओं के प्रति अत्यंत गंभीर एवं चिंतित है। लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है परंतु पटरी के इतने पास रहना अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकता है। अनुरोध किया गया है कि रेलवे के सुचारू रुपसे परिचालन में रेल प्रशासन को सहयोग करें ।
