पुणे – अहमदाबाद दुरन्तो एक्सप्रेस में  लीनन अब ट्रॉली से वितरित होगा

Share this News:

पुणे रेल मंडल ने अभिनव कदम उठाते हुए पुणे-अहमदाबाद दुरंतो एक्सप्रेस में लीनन बांटने का काम ट्रॉली से शुरू किया है। कोच में लीनन ढोने के लिए विशेष रूप से ट्रॉली बनाई गई है, जो स्टेनलेस स्टील की है तथा जंगरोधी है. इसमें रखा जानेवाला बैग आसानी से लगाया एवं निकाला जा सकता है। इस बैग में 120 बेडशीट्स एक बार में रख कर ले जाई जा सकती है। ट्रॉली में आगे-पीछे व्हील लगे हैं. पीछे ओर के व्हील में ब्रेक भी लगाए गए हैं, जिससे इसे आसानी से रोका जा सकता है. यह ट्रॉली फोल्ड कर के रखी जा सकती है.

मंडल रेल प्रबंधक श्री मिलिंद देऊस्कर ने बताया कि फिलहाल यह टॉली एसी फर्स्ट कोच में प्रारंभ की गई है. अगले कुछ दिनों में इसे सेकेंड एसी कोच में भी शुरू किया जाएगा. पुणे मंडल से प्रारंभ होनेवाली सभी गाड़ियों के फर्स्ट एसी एवं सेकेंड एसी कोच में भी जल्द ही इस प्रकार की ट्रॉली उपलब्ध कराई जाएगी.