पुणे-पंढरपुर-पुणे आषाढ़ी एकादशी विशेष डेमू ट्रेन को हरी झंडी

IMG-20180721-WA0017.jpg
Share this News:

आषाढ़ी एकादशी के निमित्त पंढरपुर में लगनेवाले मेले में शामिल होने के लिए जानेवाले भक्त यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे रेल मंडल की ओर से 21 जुलाई 2018 से 25 जुलाई 2018 के दरम्यान विशेष डेमू रेल सेवा शुरू की गई है.

शनिवार 21 जुलाई 2018 को पुणे रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस सेवा की पहली डेमू ट्रेन को सांसद श्री शिवाजीराव आढलराव पाटिल, पुणे की महापौर मुक्ता तिलक व मंडल रेल प्रबंधक मिलिंद देऊस्कर ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रफुल्ल चंद्रा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री कृष्णाथ पाटिल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री गौरव झा सहित पुणे रेल मंडल के अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में यात्रीगण उपस्थित थे.

डेमू गाड़ी संख्या 01487 पुणे से सुबह 6.15 बजे रवाना होकर दोपहर 01.00 बजे पंढरपुर पहुंचेगी. वापसी से डेमू गाड़ी संख्या 01488 पंढरपुर से दोपहर बाद 03.00 बजे रवाना होकर रात 08.35 बजे पुणे पहुंचेगी.

यह गाड़ी मार्ग में हड़पसर, मांजरी बुद्रुक, लोणी, उरुली, यवत, केडगांव, पाटस, दौंड, भिगवण, पारेवाड़ी, जेऊर, कुर्डुवाड़ी, मोडलिंब इन स्टेशन पर रुकेगी