पुणे- सिकंदराबाद शताब्दी एक्सप्रेस के नये रुप का शुभारंभ

Share this News:

पुणे से सिकंदराबाद के बीच चलनेवाली शताब्दी एक्सप्रेस अपने बदले हुए स्वरुप में रवाना की गयी । पुणे स्टेशन पर आयोजित एक भव्य समारोह में पुणे के सांसद श्री अनिल शिरोले ने इसे झंडी दिखाकर रवाना किया ।

गाडी रवाना होने के पहले आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में पुणे मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री मिलिन्द देऊस्कर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अपने प्रारंभिक भाषण में श्री देऊस्कर ने इसे यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। माननीय सांसद श्री अनिल शिरोले ने अपने भाषण में इस गाडी के नये रुप एवं उसमे किये गये बदलाव के लिये पुणे मंडल की सराहना की। उन्होने इस गाडी को “प्रोजेक्ट स्वर्ण” में शामिल किये जाने के लिये संतोष व्यक्त किया । विशेष रुपसे गाडी में उपलब्ध कराए गए अनुभूति कोच को नयी पीढी के लिये एक सौगात बताया। इस शताब्दी गाडी में 1 एक्जिक्युटिव क्लास ,नयी आधुनिक सुविधाओं से लैस 1 अनुभूति कोच सहित 9 एसी चेअरकार रहेंगे। इस अनुभूति कोच को यात्रियों का उत्तम प्रतिसाद मिला है । पहले ही दिन इस कोच की सभी सीटें बुक हो गयी ।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बडी संख्या में यात्री , रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सुत्र संचालन श्री संजीव सोन्ना ने किया तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री कृष्णाथ पाटील ने किया।

(गाडी संख्या 12025 पुणे से प्रात 05.50 बजे रवाना होकर 14.20 बजे सिकंदराबाद पहुंचती है तथा वापसी में गाडी संख्या 12026 सिकंदराबाद से 14.45 बजे प्रस्थान कर 23.10 बजे पुणे पहुंचती है। यह गाडी मंगलवार छोडकर सप्ताह में सभी दिन चलती है)