पुणे स्टेशन पर ट्राफिक एवं ओएचई ब्लॉक
दिनांक 17.5.2018 तथा 18.5.2018 को पुणे स्टेशन पर ट्राफिक एवं ओएचई ब्लॉक
मध्य रेल के पुणे मंडल द्वारा पुणे स्टेशन पर प्रस्तावित 12 मीटर चौडे पादचारी पुल के संबंध में ओएचई के परिवर्तन हेतु दिनांक 17.5.2018 को सुबह 11.30 से 12.30 बजे तक एक घंटे का एवं 18.5.2018 को 11.30 बजे से 3.00 बजे तक 3.30 घंटे का ट्राफिक एवं ओएचई ब्लॉक परिचालित किया जाएगा।
ब्लॉक अवधि के दौरान पुणे स्टेशन पर गाडियों का आवागमन केवल प्लेटफार्म नंबर 3, 4, 5 एवं 6 से होगा।
प्लेटफार्म नंबर 1 एवं 2 अप मेन लाइन एवं डाउन मेन लाइन यातायात के लिए उपलब्ध नहीं होगे।
