कोयना एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी चेयर कार कोच
रेल प्रशासन ने यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से कोल्हापुर – मुंबई के बीच चलने वाली गाडी संख्या 11029/11030 कोयना एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी चेयर कार कोच स्थायी रूप से लगाने का निर्णय लिया है।
यह अतिरिक्त एसी चेयर कार कोच मुंबई से दिनांक 11.05.2018 तथा कोल्हापुर से 12.05.2018 से लगाया जायेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का पूरा लाभ उठाएं।
