डॉ. शिंदे तुशाबा ,पुणे मंडल के नये वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी

Share this News:

डॉ. शिंदे तुशाबा ने पुणे मंडल पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। डॉ. शिंदे भारतीय रेल कार्मिक सेवा के 2007 बैच के अधिकारी है। श्री शिंदे को भारतीय रेल पर विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव प्राप्त है। इसके पहले वे भुसावल मंडल पर कार्य कर चुके है । उनके कुशल नेतृत्व के परिणामस्वरुप भुसावल मंडल को लगातार 4 वर्षों तक महा प्रबंधक शील्ड मिलती रही। पुणे मंडल पर भी उनकी प्रार्थमिकता कर्मचारी कल्याण एवं उनके विकास पर केंद्रीत रहेगी।