पटरियों पर अतिक्रमण से मालधक्का की गतिविधियां रुकी
पुणे के मालधक्का (गुडस शेड) में फिलहाल सभी गतिविधियां रोक दी गयी है अर्थात यहां पर मालगाडियों से सामान का लोडिंग अनलोडिंग कार्य बंद किया गया है क्योंकि इस कार्य के लिये गाडियों का शंटींग कार्य जरुरी होता है, परंतु संगम ब्रीज के पास नागझरी साईडिंग की पटरियों के बिलकुल नजदीक अतिक्रमण करके बनायी गयी झुग्गी बस्तियां और वहां पर बडी संख्या में लोगों की मौजूदगी से रेल परिचालन में बडी बाधा उत्पन्न हो रही है।
जमीन की सतह से लगभग 15 फीट उंचाई पर बनी यह झोपडियां ट्रेक से केरीब 3 फीट की दूरी पर है । इसी साईडिंग की पटरियों पर मालधक्का पर लगने वाली मालगाडियों का शंटींग कार्य होता है। जिसके लिये समुचित एवं उपयुक्त ट्रेक का होना सुरक्षा की दृष्टी से बहुत जरुरी है । यहां पर मानव गतिविधियां बहुत बढ चुकी है जिसकी वजह से यहां का ट्रेक गाडियों के सुरक्षित परिचालन के लिये पूरी तरह खराब हो चुका है जिसका तुरंत रखरखाव किया जाना जरुरी है । यहां के लोग संगम ब्रीज के पास नागझरी साईडिंग के मोड पर बने ब्रीज की पटरीयों पर शौच आदि करते है जिससे रेल कर्मचारियों को पटरियों के मेन्टेनन्स करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पडता है।
जब तक यहां का अतिक्रमण पूरी तरह से हट नही जाता रेल प्रशासन किसी भी प्रकार की जोखिम नही लेना चाहता । यदि यहां शंटिंग कार्य किया जाता है और कोई अप्रिय घटना हो जाती है तब जान-माल का नुकसान हो सकता है , इसलिये इस स्थान पर बनी बसाहट को अतिक्रमण मुक्त करना बहुत जरुरी हो गया है । अतिक्रमण हटने के बाद ही इस ट्रेक की दुरुस्ती का काम ठीक से किया जा सकता है ।
मालधक्का से जुडे संगठनों की मंडल रेल प्रबंधक के साथ बैठक में रेल प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जब तक अतिक्रमण नही हटता एवं ट्रेक सुरक्षित रुप से तैयार नही होता तब तक मालधक्का से जुडी सभी गतिविधियां बंद रहेंगी।
रेल प्रशासन इस मामले में अथक प्रयास कर रहा है । पिछले महीने पुणे महानगर पालिका , कलेक्टर , पुलिस प्रशासन आदि को इस स्थान को अतिक्रमण मुक्त करने का निवेदन करते हुए यहां के पानी , बिजली की सुविधा बंद करने संबंधी पत्राचार किया गया है।
