पुणे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की दर 15 जून तक 20 रुपये की गयी
पुणे स्टेशन पर देखा गया है कि गर्मियों की छुट्टियों तथा त्योहारों पर यात्रियों की भारी भीड होती है जिससे सुचारु व्यवस्था को बनाए रखना कठिन होता है साथ ही विभिन्न प्रकार की असामाजिक घटनाएं भी होने का अंदेशा बना रहता है । इस प्रकार की स्थिति से निपटने के लिये तथा भीड को प्रभावी रुपसे
नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्लेटफार्म टिकट की दर 10 रुपये से बढाकर 20 रुपये की गयी है । यह वृध्दि आगामी 15 जून 2018 तक प्रभावी रहेगी। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि स्टेशन की व्यवस्था को सुचारु संचालन में सहयोग करें।
