लोनावला – पुणे स्टेशनों के बीच ब्लॉक की वजह से लोकल प्रभावित
रेल प्रशासन द्वारा पुणे मंडल के लोनावला एवं पुणे स्टेशनों के बीच दिनांक 03 दिसंबर 2017 (रविवार) को 3 घंटे के लिये एकीकृत ब्लाक लिया जाएगा जिसमें इंजीनिअरींग, एस एन्ड टी एवं ओएच ई के कई तकनीकी कार्य किये जाऐंगे , जिसके परिणाम स्वरुप पुणे- लोनावला खण्ड की निम्न लोकल गाडियां प्रभावित होंगी ।
दिनांक 03.12.2017 को निम्नलिखित लोकल गाडियों को रद्द कर दिया गया है–
गाडी संख्या 99816 पुणे से लोनावला प्रस्थान समय 12.15 बजे ।
गाडी संख्या 99820 पुणे से लोनावला प्रस्थान समय 15.00 बजे ।
गाडी संख्या 99907 तलेगांव से पुणे प्रस्थान समय 16.38 बजे ।
लोकल गाडी संख्या 99906 जो पुणे से 15.40 बजे तलेगांव के लिये चलती है उसे लोनावला स्टेशन तक चलाया जाएगा।
