15 को पुणे में होगा गीत, संगीत और कविताओं का ‘इज़हार’

IMG-20180712-WA0007.jpg
Share this News:

पुणे.साहित्य एवं कला प्रेमी युवाओं का संगठन ‘इज़हार’, जो निःस्वार्थ भाव से साहित्य के प्रगति पथ पर कार्य कर रहा है. अब तक इज़हार अपने स्तर पर कविताओं व शे’र-ओ-शायरी के कई कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न शहरों में करवा चुका है.
इसी सिलसिले में आगामी 15 जुलाई, रविवार को शाम 6:30 बजे से 16/2, कलाज़ियम, कारवेनगर में इज़हार का आयोजन किया जायेगा |
कार्यक्रम में पुणे के नवोदित रचनाकार आपसे रुबरू होंगे | साथ ही मुंबई के शुभम् श्याम एवं जोधपुर में अपनी कविताओं से धूम मचा चुके वैभव, नवीन, हामिद एवं शिवांग भी अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे | पुणे के लोकप्रिय लिरिसिस्ट, कंपोज़र एवं सिंगर दीपक ‘पीस’ अपने गानों की प्रस्तुति देंगे | जोधपुर से आये रजत दवे जो संत कबीर के भजन युवाओं तक नये अंदाज़ में पहुँचा रहे हैं वे भी इस आयोजन में अपनी प्रस्तुति देंगे |
इस पर आयोजकों का कहना है – “हमारा यह प्रयास है कि हर शहर के ऐसे रचनाकार जो अच्छा लिखते हैं पर सामने नहीं आ पाते उन्हें मौका दिया जाये”.इज़हार का मूल उद्देश्य है नये कलाकारों को मंच प्रदान करना एवं कविताओं को पारंपरिक स्वरूप से निकाल कर बदलते ज़माने का रंग देना. इसके साथ ही युवाओं को साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित करने का कार्य भी इज़हार सफलतापूर्वक कर रहा है. इससे जुड़े युवाओं का मानना है कि आज समाज में बढ़ती हिंसा व कुरीतियों को ख़त्म करने का कार्य ज़िम्मेदार कलम ही कर सकती है |