22nd सेंचुरी ने एफडीए की निकोटीन कटौती योजना की तात्‍कालिक व्‍यावहारिकता की घोषणा की

Share this News:

एक प्‍लांट बायोटेक्‍नोलॉजी कंपनी जोकि तंबाकू से होने वाले नुकसान को कम करने और बेहद न्‍यून निकोटीन तंबाकू में अग्रणी है, ने कल अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्‍ट्रेशन (एफडीए) के एडवांस नोटिस ऑफ प्रपोज्‍ड रूलमार्किंग (एएनपीआरएम) को लेकर प्रतिक्रिया दी है। इसमें ऐसा नियम विकसित करने के लिए कहा गया है जिसमें अमेरिका में बेची जाने वाली सभी सिगरेट में निकोटीन की बहुत न्‍यून मात्रा अथवा गैर-व्‍यसनकारी स्‍तर होना चाहिये। जब कंपनी की प्रतिक्रिया एफडीए द्वारा www.regulations.gov पर ऑनलाइन प्रकाशित की गई, संबंधित ट्रैकिंग नंबर होगा : 1के2-94बी8-डब्‍ल्‍यूडीसीपी (1k2-94b8-wdcp)। एफडीएके एएनपीआरएम को लेकर 22nd सेंचुरी की संपूर्ण प्रतिक्रिया फिलहाल www.xxiicentury.com/ANPRM पर उपलब्‍ध है।

एफडीए के एएनपीआरएम के प्रति 22nd सेंचुरी की सार्वजनिक टिप्‍पणी में कहा गया है कि किस तरह एफडीए के प्रस्‍तावित नियम में यह जरूरी है कि अमेरिका में बेची जाने वाली सभी सिगरेट में निकोटीन को बहुत न्‍यून अथवा गैर-व्‍यसनकारी स्‍तर होना चाहिये जिसे कठोर स्‍वतंत्र विज्ञान का समर्थन भी हो। कंपनी ने यह भी बताया कि नियोजित आदेश अत्‍यधिक व्‍यावहारिक है और लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य के हित के लिए इसकी अनिवार्य जरूरत है।

सिगरेट को न्‍यूनतम या गैर-व्‍यसनकारी बनाने का एफडीए का कथित लक्ष्‍य तात्‍कालिक व्‍यावहारिक है। 22nd सेंचुरी ने 2011से कंपनी की लाखों वेरी लो निकोटीन कंटेंट (वीएलएनसी) स्‍पेक्‍ट्रम® रिसर्च सिगरेट प्रदान की हैं। इनका इस्‍तेमाल विभिन्‍न स्‍वतंत्र नैदानिक अध्‍ययनों में किया जाता है जोकि अमेरिकी की फेडरल सरकार के निकायों से 100 मिलियन डॉलर से अधिक द्वारा वित्‍त पोषित हैं। इन स्‍वतंत्र नैदानिक अध्‍ययनों के परिणामों में पता चला है कि 22nd सेंचुरी के वीएलएनसी स्‍पेक्‍ट्रम® सिगरेट का रुख करने से धूम्रपान करने वाले : (1) सिगरेट पीने की संख्‍या घटा सकते हैं, (2) उन्‍हें सिगरेट छोड़ने के प्रभावोंका कम सामना करना होगा, (3) धूम्रपान छोड़ने के उनके प्रयासों में बढ़ोतरी होगी। यह समकक्षों द्वारा समीक्षित और प्रकाशित अध्‍ययन एफडीए के प्रस्‍तावित निकोटीन कटौती आदेश को एक ठोस वैज्ञानिक नींव प्रदान करते हैं। वीएलएनसी सिगरेट इतनी आशाजनक हैं कि स्‍वतंत्र अनुसंधानकर्ताओं का अनुमान है कि सिगरेट को निकोटीन के न्‍यूनतम अथवा गैर-व्‍यसनकारी स्‍तर तक सीमित करने के एफडीए के नियम को लागू करने के बाद पहले एक वर्ष में लगभग 5 मिलियन लोग धूम्रपान करना बंद कर देंगे और एफडीए की योजना के क्रियान्‍वयन के पांच वर्षों के बाद, 13 मिलियन से अधिक लोग धूम्रपान करना छोड़ देंगे।

नये एफडीए नियम को लागू करने की तैयारी में, 22nd सेंचुरी पहले से ही कंपनी के वीएलएन™ तंबाकू की राशि बढ़ा रही है ताकि कंपनी के प्रॉपरायटरी वीएलएन™ तंबाकू बीजों की पर्याप्‍त मात्रा की आपूर्ति में सक्षम हुआ जा सके। इससे महज एक उत्‍पादक सीजन में समूचे अमेरिका के तंबाकू उद्योग के लिए पर्याप्‍त रूप से वीएलएन™ तंबाकू को उगाया जा सकेगा।

इसके विपरीत, रेनॉल्ड्स अमेरिकन (ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको की एक सहायक कंपनी) जाहिर तौर पर 22nd सेंचुरी की उपलब्धियों के अनुरूप होने और न्यूनतम या गैर-व्यसनकारी तंबाकू सिगरेट के मानक को पूरा करने में असमर्थ है। एफडीए के एएनपीआरएम पर 13 जुलाई, 2018 को रेनॉल्ड्स अमेरिकन की प्रतिक्रिया में आरएआई सर्विसेज (जो रेनॉल्ड्स अमेरिकन का हिस्सा है) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष माइकल ओग्डेन, पीएचडी बताते हैं:

“वर्तमान समय में … इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर विज्ञान की रफ्तार धीमी हैऔर पारंपरिक वंश-सुधार (ब्रीडिंग) प्रथाओं के साथ मेल में संभावितरूप से प्रयुक्त होने वाले अतिरिक्त तरीकों को विकसित करने कीआवश्यकता होगी। आरएआईएस का मानना है कि एएनपीआरएम मेंचर्चा किए गए निकोटीन के निम्न-स्तर की रेंज के अनुरूप तंबाकू केवाणिज्यिक पैमाने पर उत्पादन से उद्योग कम से कम 20 साल दूर है।”

इसके उलट, 22nd सेंचुरी के पास पहले से ही पेटेंट तकनीकों और ‘बर्ली’ और ‘फ्लू-क्योर्ड’ किस्मों में अद्वितीय वीएलएन™ तम्बाकू पौधों का एक व्यापक पोर्टफोलियो है और यह उन्नत कृषिगत गुणों से युक्त नई वीएलएन™ किस्मों का निरंतर विकास कर रही है। निकोटीन के बहुत कम स्तर वाले तंबाकुओं के निर्माण में 22nd सेंचुरी के नेतृत्व को मान्यता देने के लिए एएनपीआरएम की सक्रियता पर आरएआईएस की टिप्पणी:

“ऐसे उत्पादों के व्यावसायीकरण [निकोटीन के बहुत कम स्तर वालेतंबाकू] को इन्होंने भी मुश्किल बनाया है: (1) यह तथ्य कि जीनोमसंपादन प्रौद्योगिकी (सीआरआईएसपीआर-कैस 9) वर्तमान में तंबाकूकंपनियों के लिए उपलब्ध नहीं है; और (2) कुछ तयशुदा जेनेटिक-इंजीनियरिंग तकनीकों के उपयोग पर विभिन्न पेटेंट संबंधी प्रतिबंध(उदाहरण के लिए 22nd सेंचुरी ग्रुप द्वारा निकोटीन संश्लेषण मार्गजीन पर पेटेंट करीब-करीब अनन्य रूप से बनाए रखा गया है)।” (जोर देकर)

यह कहने वाला रेनॉल्ड्स अमेरिकन पहला नहीं है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों को निकोटीन के बहुत कम स्तर वाला तंबाकू विकसित करने में 20 वर्ष लग जाएंगे। जैसा कि ब्लूमबर्ग बिजनेस के सैम चैंबर्स ने रिपोर्ट दी है, फिलिप मॉरिस इंटरनेशनल इंक. में उत्‍पाद नीति निदेशक रोल्फ लुत्ज़ ने अनुमान लगाया है कि “यूरोपीय संघ में बेची जाने वाली अपनी सभी सिगरेट से निकोटीन निकालकर अलग करने में कंपनी के 10 अरब डॉलर से 12 अरब डॉलर खर्च होंगे।” चैंबर रिपोर्ट में आगे लिखते हैं: “लुत्ज़ ने कहा कि तंबाकू पौधों को आनुवंशिक रूप से रूपांतरित करके लागत को कम किया जा सकता है, लेकिन इसमें लगभग 20 साल लगेंगे।” (जोर देकर)

22nd सेंचुरी ग्रुप के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेनरी सिसिग्नानो, III ने बताया कि, “सौभाग्य से, 22nd सेंचुरी की वीएलएन™ तकनीक सिगरेट को कम से कम या गैर-व्यसनकारी बनाने के एफडीए के लक्षित लक्ष्य को व्यवहार्य और काफी हद तक प्राप्त करने योग्य बनाती है।”

सभी धूम्रपान करने वालों के लिए वीएलएनसी सिगरेट को त्वरित रूप से वास्तविकता बनाने के लिए, 22nd सेंचुरी ने घोषणा की है कि कंपनी रुचि रखने वाली सभी कंपनियों को अपनी वीएलएन™ तकनीक और वीएलएन™ तंबाकू बीजों / पौधों के उपयोग का लाइसेंस देने की इच्छुक है। 22nd सेंचुरी से लाइसेंस प्राप्त करने के अवसर की यह उपलब्धता अन्य तंबाकू कंपनियों के किसी भी तर्क को नकार देती है, जिसमें दावा है कि एफडीए के निकोटीन में कमी लाने वाले नियोजित आदेश का अनुपालन किसी भी तरह संभव नहीं है।

श्री सिसिग्नानो ने कहा, “बड़ी तंबाकू कंपनियों के पास अब चुनने का विकल्प है: पिछले 100 सालों की सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल को टालने की कोशिश में प्रतिरोध करें, भ्रम फैलाएं… या अपने ग्राहकों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए वास्तविक प्रतिबद्धता दिखाएं। अब 22nd सेंचुरी की वीएलएन™ तकनीक प्रमाणित और लाइसेंस के लिए आसानी से उपलब्ध है, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी बड़ी तंबाकू कंपनियां धूम्रपान करने वालों की वाकई परवाह करती हैं… और कौन-सी हैं, जो ग्राहकों को बाजार में उपलब्ध सबसे घातक उपभोक्ता उत्पाद का लती बनाए रखने का पक्का इरादा रखती हैं।”