महापरिनिर्वाण दिवस पर विशेष गाड़ियाँ

Share this News:

दिनांक 6.12.2017 को भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर यात्रियों की सुविधा के लिए सोलापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के बीच 2 विशेष गाड़ियाँ चलाई जाएगी।

सोलापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई – सोलापुर विशेष गाड़ियाँ

विशेष गाड़ी क्र.01315 दिनांक 5.12.2017 को सोलापुर से 17.20 बजे प्रस्थान कर पुणे 21.15 बजे आगमन कर अगले दिन 01.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी।
विशेष गाड़ी क्र.01316 दिनांक 7.12.2017 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से 00.25 बजे (दिनांक 6/7.12.2017 के मध्‍य रात्री) प्रस्थान कर पुणे में 04.40 मिनट पर आगमन कर उसी दिन 10.10 बजे सोलापुर पहुंचेगी।

रास्ते में यह गाडी कुर्डुवाडी, दौंड, लोनावला, कर्जत, कल्याण, एवं दादर स्टेशनों पर भी रुकेंगी।

इन विशेष गाड़ियों में 12 सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे।

निम्नलिखित गाड़ियों में 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे जोडे जाएंगे।

दिनांक 5.12.2017 को श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस (कोल्हापुर) से प्रस्थान करने वाली गाड़ी क्र.11030 कोयना एक्सप्रेस
दिनांक 7.12.2016 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से से प्रस्थान करने वाली गाड़ी क्र.11029 कोयना एक्सप्रेस

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा वैध टिकट के साथ करें।