पुणे – लोनावला  स्टेशनों के बीच ब्लॉक की वजह से लोकल प्रभावित

Share this News:

रेल प्रशासन द्वारा पुणे मंडल के लोनावला एवं पुणे स्टेशनों के बीच दिनांक 01 जुलाई 2018 से 27जुलाई 2018 तक एकीकृत ब्लाक लिया जाएगा जिसमें इंजीनिअरींग, सिग्नल एवं ओएच ई के कई तकनीकी कार्य किये जाऐंगे , यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिये यह कार्य करना अनिवार्य है। जिसके परिणाम स्वरुप पुणे- लोनावला खण्ड की निम्न लोकल गाडियां प्रभावित होंगी ।

निम्नलिखित लोकल गाडियां रद्द रहेंगी –

गाडी संख्या 99814 शिवाजीनगर से लोनावला प्रस्थान समय 11.20 बजे ।

गाडी संख्या 99818 पुणे से लोनावला प्रस्थान समय 13.00 बजे ।

गाडी संख्या 99811 लोनावला से पुणे प्रस्थान समय 11.30 बजे ।

गाडी संख्या 99813 लोनावला से पुणे प्रस्थान समय 14.00 बजे ।

इस अवधि में 99905 तलेगांव से शिवाजीनगर 09.57 बजे छूटनेवाली लोकल पुणे स्टेशन तक चलेगी ।