कामशेत स्टेशन के पास ब्लॉक की वजह से गाडियां प्रभावित

Share this News:

रेल प्रशासन द्वारा पुणे मंडल के लोनावला एवं पुणे खण्ड के कामशेत स्टेशन के पास दिनांक 04 जुलाई से 07 जुलाई 2018 तक हर दिन 13.10 बजे से 16.10 बजे तक , तीन घंटे के लिये तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जाएगा । यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिये यह कार्य करना अनिवार्य है। जिसके परिणाम स्वरुप निम्न गाडियां प्रभावित होंगी ।

1 निम्नलिखित लोकल गाडियां रद्द रहेंगी –

गाडी संख्या 99816 पुणे से लोनावला प्रस्थान समय 12.15 बजे ।

गाडी संख्या 99815 लोनावला से पुणे प्रस्थान समय 14.50 बजे ।

2 निम्नलिखित लोकल गाडियां आंशिक रुपसे रद्द रहेंगी –

गाडी संख्या 99818 पुणे से लोनावला 13.00 बजे छुटनेवाली लोकल एवं गाडी संख्या 99813 लोनावला से पुणे 14.00 बजे छुटनेवाली गाडियां तलेगांव से लोनावला के बीच रद्द कर दी गयी है अर्थात यह लोकल गाडियां अपने निर्धारित समय पर पुणे से तलेगांव एवं तलेगांव से पुणे के बीच चलेंगी।

3 निम्नलिखित एक्सप्रेस गाडियां प्रभावित रहेंगी –

गाडी संख्या 11008 पुणे – मुंबई सीएसएमटी डेक्कन एक्सप्रेस तलेगांव एवं कामशेत स्टेशनों के बीच 10 मिनट तक रुकी रहेगी।

गाडी संख्या 12939 पुणे – जयपूर एक्सप्रेस एवं गाडी संख्या 22943 पुणे – इंदौर एक्सप्रेस तलेगांव एवं कामशेत स्टेशनों के बीच 10 मिनट तक रुकी रहेंगी।