दिवा स्टेशन पर पैदल ऊपरी पुल के गर्डर लॉन्च करने हेतु रात्रि ट्रैफिक और पावर ब्लॉक

Share this News:

मध्य रेल दिनांक 16/17.6.2018 (शनि /रविवार रात्रि) को दिवा स्टेशन पर पैदल ऊपरी पुल के गर्डर्स लॉन्च करने हेतु ट्रैफिक और पावर ब्लॉक संचालित करेगी जिसके परीणामस्वरुप निम्नलिखित गाडीयां रद्द कर दी गयी है।

  • दिनांक 16.6.2018 को पुणे से छुटने वाली 22106 इन्द्रायणी एक्सप्रेस

  • दिनांक 17.6.2018 को मुंबई से छूटने वाली 22105 इन्द्रायणी एक्सप्रेस

इस प्रकार के ब्लॉक यात्रियों की सुविधा तथा मूलभूत ढांचे में बढ़ोतरी हेतु आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस असुविधा के लिए रेल प्रशासन को सहयोग करें।