पुणे-पंढरपुर-पुणे आषाढ़ी विशेष ट्रेन कल से
पंढरपुर में आषाढी एकादशी पर लगने वाले मेले में जानेवाले यात्रियों की सुविधा के लिये रेलवे प्रशासन ने विशेष गाडियां चलाने का निर्णय लिया है। ये गाडियां दिनांक 21 जुलाई 2018 से 25 जुलाई 2018 तक प्रतिदिन चलेंगी । शनिवार दिनांक 21 को प्रात 6.15 बजे इस गाडी को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पुणे स्टेशन से रवाना किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 01487 पुणे से सुबह 6.15 बजे रवाना होकर दोपहर 01.00 बजे पंढरपुर पहुंचेगी। वापसी से गाड़ी संख्या 01488 पंढरपुर से दोपहर बाद 03.00 बजे रवाना होकर रात 08.35 बजे पुणे पहुंचेगी।
यह गाड़ी मार्ग में हड़पसर, मांजरी बुद्रुक, लोणी, उरुली, यवत, केडगांव, पाटस, दौंड, भिगवण, पारेवाड़ी, जेऊर, कुर्डुवाड़ी, मोडलिंब इन स्टेशन पर रुकेगी।
इस विशेष ट्रेन में सभी कोच सामान्य श्रेणी के होंगे. यात्रियों से अनुरोध है कि इस विशेष सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
