पुणे मण्डल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

yoga-day-1.jpg
Share this News:

पुणे मण्डल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में विभिन्न स्टेशनों कार्यालयों में योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य समारोह ताडीवाला रोड स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया जिसमे बडी संख्या में रेल अधिकारी , कर्मचारी तथा उनके परिजनों ने सुप्रसिध्द योग प्रशिक्षक चंद्रकांत पांगरे , श्रेया कंधारे अनिता गायकवाड एवं समीक्षा महाले के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए।

मण्डल रेल प्रबंधक श्री मिलिन्द देऊस्कर ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की । अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होने योग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं कहा कि शरीर तथा मन की तंदुरुस्ती के लिये योग जरुरी है । उन्होने सभी से अपनी जीवनचर्या में इसे अपनाने की अपील भी की ।

इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक श्री देऊस्कर , महिला समाज सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती सीमा देऊस्कर , समिति की पदाधिकारी , अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रफुल्ल चंद्रा एवं अन्य शाखा अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया। मंडल रेल प्रबंधक श्री देऊस्कर तथा सीमा देऊस्कर ने सभी आमंत्रित योग प्रशिक्षकों का सम्मान किया।

कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. शिंदे तुशाबा ने किया तथा सूत्र संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी श्री रमेश अय्यर ने किया ।