पुणे स्टेशन पर इमरजेन्सी मेडीकल केयर बूथ की सुविधा
पुणे रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिये पुणे स्टेशन पर इमरजेन्सी मेडीकल केयर बूथ की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है । यह बूथ रेलगाडियों के तथा स्टेशन पर यात्रियों को 24 घंटे इमरजेन्सी मेडीकल सहायता उपलब्ध कराएगा। इस बूथ का उदघाटन स्थानीय सांसद श्री अनिल शिरोले के करकमलों से एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री मिलिन्द देऊस्कर की उपस्थिति में रविवार दिनांक 08.04.2018 को शाम 07.00 बजे पुणे स्टेशन पर संपन्न होगा।
इसके अलावा पुणे रेल मंडल उपनगरीय स्टेशनों के लिये अनारक्षित टिकट अब मोबाईल पर उपलब्ध कराकर पेपरलेस होने की दिशा में कदम बढा रहा है । रेल यात्रियों को अनारक्षित टिकट अब मोबाईल पर भी उपलब्ध होंगे। पुणे से लोनावला के उपनगरीय स्टेशनों के टिकट अब युटीएस एप के जरिये प्राप्त किये जा सकेंगे। इस ऐप को गुगल प्ले स्टोअर, विंडो स्टोअर, ऐपल स्टोअर में जाकर utsapp डाउनलोड करके इसे रजिस्टर करके कार्यान्वित किया जा सकेगा। इस एप को भी स्थानीय सांसद श्री अनिल शिरोले के करकमलों द्वारा रविवार दिनांक 08.04.2018 को शाम 07.00 बजे लॉंच किया जाएगा।
