पुणे स्टेशन पर कुलियों को आधुनिक लगेज ट्रॉली

Share this News:

पुणे स्टेशन पर कुलियों को नयी विशेषताओं से युक्त 30 आधुनिक लगेज ट्रॉलियां उपलब्ध करायी गयी है । स्टेनलेस स्टील से बनी इन ट्रॉलियों के हल्के वजन की वजह से इसमें यात्रियों का भारी सामान भी आसानी से ले जाया जा सकता हैं । इसमें लगे रबर के पहिये इसे आसानी से चलाने में सक्षम होने के साथ-साथ कुलियों के श्रम को भी कम करेंगे । इस नयी ट्रॉली में अधिक सामान रखने की क्षमता है । चलाते वक्त यह काफी कम जगह लेती है।
पुणे स्टेशन पर उपलब्ध करायी गयी इस सुविधा को कुलियों के साथ ही यात्रियों ने भी पसंद किया है ।