श्री बी के मकरारिया , पुणे मंडल के नये सहायक सुरक्षा आयुक्त
श्री बी के मकरारिया ,ने पुणे मंडल पर सहायक सुरक्षा आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री मकरारिया को भारतीय रेल पर विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव प्राप्त है। इसके पहले वे वलसाड में सहायक सुरक्षा आयुक्त के पद पर थे । श्री मकरारिया भारतीय रेल पर मुंबई मंडल सहित पश्चिम मध्य रेल, पूर्वतटीय रेलवे, उत्तरमध्य रेल तथा पश्चिम रेल पर भी अपनी सेवाएं दे चुके है।
पुणे मंडल पर उनकी प्राथमिकता रेल संपत्ति तथा यात्रियों की सुरक्षा पर केंद्रीत रहेगी।
