पुणे एवं सातारा खण्ड के बीच समपार फाटक संख्या 53 पर कार्य के चलते कुछ गाडियां आंशिक रुपसे प्रभावित

Share this News:

पुणे मण्डल द्वारा पुणे- सातारा खण्ड के पलसी एवं जरंडेश्वर स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 53 पर लिमिटेड हाईट सब वे का कार्य दिनांक 03.12.2017 (रविवार) को सुबह 08.00 बजे से 13.30 बजे तक (05 घंटे 30 मिनट) तक किया जाएगा । इसके परिणामस्वरुप पुणे एवं सातारा के बीच कुछ गाडियां आंशिक रुपसे प्रभावित होंगी।

प्रभावित रहनेवाली गाडियां
गाडी संख्या 51410 अप पैसेंजर सातारा एवं वाठार स्टेशनों के बीच नही चलेगी ।
गाडी संख्या 51409 डाउन पैसेंजर वाठार एवं सातारा स्टेशनों के बीच नही चलेगी ।
गाडी संख्या 11030 कोल्हापूर – मुंबई कोयना एक्सप्रेस कोल्हापूर एवं सातारा स्टेशनों के बीच लगभग 1 घंटा रुकी रहेगी ।

रेल प्रशासन यात्रियों को होनेवाली असुविधा के लिये खेद प्रकट करता है तथा यात्रियों से सहयोग की अपील करता है।