पुणे-निजामाबाद पैसेंजर व पुणे-दौंड डेमू की सेवाएं पूर्ववत
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए गाड़ी संख्या 51421 पुणे-निजामाबाद पैसेंजर तथा गाड़ी संख्या 51452 बारामती-पुणे को आगामी सूचना तक पुन: चलाने का निर्णय लिया है.
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 71409 / 70410 पुणे-दौंड-पुणे डेमू की सेवाएं भी आगामी सूचना तक बहाल की गई है.
इन दोनों गाड़ियों की सेवाएं ब्लॉक के चलते पिछले दिनों से बंद की गई थी, जिसे अगली सूचना तक पुन: चालू किया जा रहा है.
