पुणे-पंढरपुर-पुणे आषाढ़ी विशेष ट्रेन
पंढरपुर में आषाढी एकादशी पर लगनेवाले मेले के निमित्त रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने का निर्णय लिया है. इस निर्णय के तहत दिनांक 21 जुलाई 2018 से 25 जुलाई 2018 के दरम्यान आषाढ़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
गाड़ी संख्या 01487 पुणे से सुबह 6.15 बजे रवाना होकर दोपहर 01.00 बजे पंढरपुर पहुंचेगी. वापसी से गाड़ी संख्या 01488 पंढरपुर से दोपहर बाद 03.00 बजे रवाना होकर रात 08.35 बजे पुणे पहुंचेगी.
यह गाड़ी मार्ग में हड़पसर, मांजरी बुद्रुक, लोणी, उरुली, यवत, केडगांव, पाटस, दौंड, भिगवण, पारेवाड़ी, जेऊर, कुर्डुवाड़ी, मोडलिंब इन स्टेशन पर रुकेगी.
इस विशेष ट्रेन में सभी कोच सामान्य श्रेणी के होंगे. यात्रियों से अनुरोध है कि इस विशेष सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं.
