पुणे मंडल पर पेन्शन अदालत संपन्न

pension-adalat-1.jpg
Share this News:

पुणे मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेन्शन , सेटलमेंट संबंधी मामलों के निपटारे के लिये पेन्शन अदालत दिनांक 15 जून 2018 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागृह में आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री मिलिन्द देऊस्कर ने की। इस पेन्शन अदालत में शिकायत के केवल 3 मामले प्राप्त हुए जिनका निपटारा किया गया । इस अदालत में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ.एम.के.रामकृष्ण , वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. शिंदे तुशाबा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री संतोष परगे उपस्थित थे । पेन्शनर असोसिएशन के सदस्य तथा अन्य कर्मचारियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंरेप्र. श्री मिलिन्द देऊस्कर ने कहा की कर्मचारियों के हित में प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है, रेलवे अस्पताल में कई सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। कर्मचारियों के लिये आधुनिक तकनीक से लैस नयी मशीनें लगायी गयी है जिसका कर्मचारी पूरा लाभ लें।

इस अवसर पर डॉ. शिंदे तुशाबा ने बताया कि रेलवे अस्पताल की सुविधाएं बहुत अच्छी हैं और सभी कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारी व उनके परिवार इसका लाभ उठाए. उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुसार एक्सीडेंट फ्री सर्विस अवॉर्ड इस माह से कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन प्रदान किया जाएगा.

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. शिंदे ने किया.