पुणे मण्डल पर एक ही दिन में 337 व्यक्तियों को पकडा

Indian Railway
Share this News:

पुणे मंडल वाणिज्य विभाग ने मध्य रेल के मुख्यालय से आए हुए विशेष वाणिज्य दल के टिकट कर्मी एवं अधिकारीयों के साथ मिलकर दिनांक 12 जनवरी 2016 के एक ही दिन मे बिना टिकट यात्रि तथा बिना बुक किये हुए लगेज ले जानेवाले कुल 337 व्यक्तियों को पक़डकर उनसे 83485/- की राशी जुर्माना स्वरुप वसूली । इसमें मुख्य रुपसे बिना टिकट यात्रा करनेवाले कुल 265 लोगोंको पकडा गया।

यह अभियान को पुणे मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री गौरव झा एवं मुख्यालय से विशेष रुप से आए हुए डेप्युटी सीसीएम (पीएस) श्री आर.बी.दिक्षित के मार्गदर्शन में चलाया गया। पुणे मण्डल से इनको दोनो सहाय्यक वाणिज्य प्रबंधक ने अपनी अपनी टीमों के साथ सहयोग किया । इस अभियान को टिकट चेकींग स्टाफ तथा रेल्वे सुरक्षा बल ने संयुक्त रुप से चलाया. यह अभियान भविष्य मे भी जारी रहेगा।

रेल उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि रेल यात्रा की टिकिट रेल्वे के अधिकृत केंद्रो द्वारा ही खरीदे अन्यथा अवैध टिकिट पर यात्रा करते पकडे जाने पर आप बिना टिकीट माने जाएंग़े जिससे यात्री को यात्रा के किराये के अलावा रुपये 250/- जुर्माना भी भरना पडेगा तथा सामाजिक अपमान भी सहना पडेगा।

रेल यात्रा सुखद बनानेके लिये रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।