40233 लोग बिना टिकट पकड़े गए

Share this News:

पुणे मंडल के पुणे-मलवली, पुणे-बारामती , पुणे-मिरज तथा मिरज – कोल्हापूर सेक्शन में व्यापक टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे है । इस वर्ष अप्रैल से जून 2018 की अवधि में टिकट जांच के दौरान कुल 90 हजार मामलो में 4 करोड 68 लाख रुपये की राशि जुर्माना के तौर पर वसूल की गयी है । इनमें 40233 लोग बिना टिकट यात्रा करते पाए गये है जिनसे 2 करोड 43 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में कुल 75 हजार 544 मामलों में 4 करोड 34 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया था । उक्त कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक श्री मिलिन्द देऊस्कर तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रफुल्ल चंद्रा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री कृष्णाथ पाटील के नेतृत्व में टिकट जांच निरीक्षकों तथा रेल सुरक्षा बल के सहयोग से की गयी।