राजेवाडी- जेजूरी स्टेशन के बीच ब्लॉक की वजह से दो गाडियां प्रभावित
पुणे मंडल के पुणे एवं सातारा खण्ड में राजेवाडी – जेजूरी स्टेशनों के बीच दिनांक 21जुलाई को 07.20 बजे से 12.20 बजे तक , पांच घंटे के लिये तकनीकी कार्य हेतु एकीकृत ब्लॉक लिया जाएगा जिसमें इंजीनीअरींग एवं सिग्नलिंग के कार्य किए जाएंगे।
यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिये ये कार्य करना अनिवार्य है। इस ब्लॉक के चलते दो गाडियों का परिचालन प्रभावित होगा ।
गाडी संख्या 01664 हबीबगंज – धारवाड विशेष गाडी एवं गाडी संख्या 51409 पुणे – कोल्हापूर पैसेंजर , पुणे एवं राजेवाडी सेक्शन में लगभग 2 घंटे तक रुक रुक कर चलायी जाएगी ।
