नेपाल में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम ने स्वर्णपदक जीता

22 photo
Share this News:

18/12/2019- हाल ही में नेपाल के काठमांडू में 13 वे साऊथ एशियन गेम्स में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने स्वर्णपदक जीता है। पुणे मंडल के लिये यह गौरव की बात है कि इस भारतीय महिला टीम में पुणे मंडल की तीन महिला खिलाडियों के साथ ही टीम की कोच भी शामिल थी ।

 

पुणे मंडल पर कार्यरत सुश्री निर्मल विजेता टीम की कप्तान तथा प्रियांका बोरा एवं टेरीन एंथोनी ने टीम के लिये खिलाडी के रुप में योगदान दिया। इस टीम की कोच सुश्री वैशाली फडतरे के मार्गदर्शन में टीम ने बेहतर प्रदर्शन करके स्वर्णपदक प्राप्त किया।

 

उनकी इस उपलब्धि के लिये पुणे मंडल की मंडल रेल प्रबंधक  रेणू शर्मा ने उनका स्वागत किया साथ ही उन्होने सभी खिलाडियों के साथ ही टीम की कोच को भी बधाई दी । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सहर्ष बाजपेयी , मंडल क्रीडा अधिकारी  चंद्रशेखर तांबवेकर, सहायक क्रीडा अधिकारी  विवेक होके उपस्थित थे।