वाणिज्य रेलकर्मी एवं महिला टिकट चेकिंग स्टाफ को मंडल रेल प्रबंधक ने सम्मानित किया

Share this News:
मुंबई में हाल ही में जल जमाव के दौरान – पुणे खंड में पुणे में कई ट्रेनों को देरी से या कुछ  समय के लिए रोका गया था कई गाडियों को परिवर्तित मार्ग भी रवाना किया गया था, जिसके कारण बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पर फंसे हुए थे।
वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कुशलतापूर्वक अगली उपलब्ध ट्रेन या वैकल्पिक साधनों के उपयोग के लिए उन्हें निर्देशित करके भीड़ का प्रबंधन किया और साथ ही अन-यूज़्ड टिकटों की तूरंत धन वापसी की व्यवस्था की।
यात्रियों को नियमित रूप से ट्रेनों की स्थिति के बारे में सार्वजनिक उदघोषणाओं और ‘हेल्प डेस्क’ के माध्यम से सूचित किया गया। वाणिज्य विभाग के कंट्रोल में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने पुणे – मुंबई के बीच अतिरिक्त बसों की व्यवस्था के लिए राज्य सड़क परिवहन के अधिकारियों के साथ भी समन्वय बनाकर उनकी कार्यकुशलता का परिमाण दिया।
28/06/2019 को, एक उप-शहरी स्टेशन में आंदोलन किया गया था। परंतू टिकट चेकिंग स्टाफ के महिला बैच द्वारा और एकमात्र महिला आरपीएफ कर्मचारी की सहायता से भीड़ को विवेकपूर्ण तरीके से नियंत्रित किया ।  उन्होंने समझदारी से स्थिति को संभालकर खंड में ट्रेनों को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भुमिका निभायी।
उनके समर्पण और दृढ़ संकल्प से कार्य करने पर उपरोक्त सभी कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री मिलिन्द देऊस्कर ने अधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील मिश्रा ने सभी रेल उपयोगकर्ताओं को इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं और अप्रिय घटनाओं के दौरान रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग करने के की अपील की है।