नांदेड -पनवेल के बीच विशेष साप्ताहिक ट्रेन

Share this News:

Pune, 04 Oct 2019 : रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए नांदेड –पनवेल के बीच विशेष साप्ताहिक  गाड़ी चलाने का निर्णय लिया हैं  | गाड़ी सं.07617 दि. 02.11.2019 से  30.11.2019 की अवधि में नांदेड से हर शनिवार को 17.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 9 बजे पनवेल पहुंचेगी तथा गाड़ी सं. 07618 दि. 03.11.2019 से  01.12.2019 की अवधि में पनवेल से  हर रविवार को 10 बजे रवाना होकर अगले दिन 5 बजे नांदेड पहुंचेंगी | रास्ते में यह गाड़ी पूर्णा, परभणी, गंगाखेड, परली वैजनाथ, लातुर रोड, लातुर, उस्मानाबाद, कुर्डूवाडी, दौंड, पुणे तथा लोनावला में रुकेंगी | इस गाडी में 10 शयनयान, 6 जनरल, 1 एसी टू टियर ,1 एसी-थ्री टियर एवं  1 फर्स्ट एसी कोच रहेगा |

रेल प्रशासन यात्रियों से इस सुविधा का लाभ लेने का अनुरोध करता हैं|