पुणे आगमन पर राहुल आवारे का शानदार स्वागत

rahul-aware-at-airport.JPG
Share this News:

गोल्ड कोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम 2018 में कुश्ती में स्वर्णपदक प्राप्त पुणे रेल मंडल के कर्मचारी राहुल आवारे का आज पुणे एअरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस अवसर पर पुणे रेल मंडल के अधिकारियों , कर्मचारियों ने उनका शानदार स्वागत किया। पुणे मंडल की ओर से मंडल कार्मिक अधिकारी श्री. यु सी बोडके एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री. मनोज झंवर ने पुष्पगुच्छ देकर उनके प्रदर्शन के लिये उन्हे बधाई दी। इस अवसर पर पुणे की महापौर श्रीमती मुक्ता टिळक भी विशेष रुपसे उपस्थित थी।

बुधवार दिनांक 18.04.2018 को ताडीवाला रोड स्थित रेलवे कम्युनिटी हॉल में 15.00 बजे आयोजित होनेवाले रेल सप्ताह समारोह के दौरान राहुल आवारे को मंडल रेल प्रबंधक श्री मिलिन्द देऊस्कर द्वारा विशेष रुप से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान सालभर में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कृत कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।