पुणे मंडल ऊर्जा बचत में अग्रसर
पुणे रेल मंडल ऊर्जा बचत के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है । मंडल के सभी स्टेशनों पर परंपरागत लाईट के स्थान पर एलईडी फिटिंग लगाए जा चुके है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री मिलिन्द देऊस्कर ने बताया कि पुणे मंडल ऊर्जा बचत के लिये गंभीर है और इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे है। परंपरागत लाईट फीटिंग्स के स्थान पर एलईडी तथा सौर ऊर्जा से संचालित उपकरणों के जरिये ये संभव हो सका है। समपार फाटकों पर मंडल ने सोलर एलईडी, बुकिंग तथा आरक्षण कार्यालयो में सोलर युपीएस और कोल्हापूर , मिरज तथा घोरपडी स्थित रनिंग रुम में सोलर वॉटर हीटर लगाए है । इनके लग जाने से 14 लाख 54 हजार युनिट से मंडल को रुपये 1 करोड 45 लाख 45 हजार की सालाना बचत हुई है।
सोलर ऊर्जा के माध्यम से भी स्टेशन तथा परिसर को लाईट, पंखे आदि को विद्युत आपूर्ति सफलतापूर्वक की जा रही है। इसके तहत मंडल में दो सोलर पॉवर जनरेशन प्लांट स्थापित किए है । पुणे स्टेशन पर कॉर्पोरेट सोशल रिस्पोंसिंबिलिटी (सीएसआर ) के तहत मेसर्स परसिस्टेंट फाउंडेशन द्वारा स्थापित किये गए 160 (kW) की क्षमता का सौरऊर्जा प्लांट लगाया गया है। इसके अलावा दौंडज स्टेशन पर 10 (kW) क्षमतावाले प्लांट से भी स्टेशन पर दैनिक उपयोग के लाईट, पंखे आदि उपकरण चल रहे है ।
बिजली बचत के लिये एनर्जी इफिशिएन्सी सर्विसेस लिमिटेड (EESL) के साथ एनर्जी परफोरमन्स एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए है । इसके तहत स्टेशन तथा कार्यालयो में लगे पारंपारिक लाईट फिटिंग्स , पंखे एवं एसी को नये स्टार रेटेड ऊर्जा उपकरणों से बदला जाएगा। इससे लगभग 7 लाख 31 हजार (kWh) युनिट की बचत प्रस्तावित है और राजस्व में 61 लाख 35 हजार रुपये की सालाना बचत होगी ।
श्री देऊस्कर ने यह भी बताया कि आने वाले समय में मंडल पर महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर 1.2 (MWP) की क्षमता के सौरऊर्जा संयत्र लगाने का प्रस्ताव है जिससे 17लाख 52हजार (kWh) युनिट से लगभग 1करोड 47लाख रुपयों की सालाना बचत हो सकेगी।
