पुणे मंडल पर 1 लाख 38 हजार लोग बिना टिकट यात्रा करते पाए गए

Share this News:

पुणे मंडल के पुणे-मलवली, पुणे-बारामती , पुणे-मिरज तथा मिरज – कोल्हापूर सेक्शन में व्यापक टिकट जांच कार्रवाई लगातार की जा रही है ।पिछले वर्ष अप्रैल 2017 से मार्च 2018 की अवधि में टिकट जांच के दौरान कुल दो लाख 87 हजार 753 मामलो में 14 करोड 76 लाख 70 हजार रुपये की राशि जुर्माना के तौर पर वसूल की गयी । इनमें से एक लाख 38 हजार 275 लोग बिना टिकट यात्रा करते पाए गये , जिनसे 7 करोड 66 लाख 92 हजार रुपये जुर्माना राशी वसूली गयी । उक्त कार्रवाई मंडलरेल प्रबंधक श्री मिलिन्द देऊस्कर तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रफुल्ल चंद्रा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री कृष्णाथ पाटील के नेतृत्व में टिकट जांच निरीक्षकों तथा रेल सुरक्षा बल के सहयोग से की गयी।
रेल प्रशासन अनुरोध करता है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें अन्यथा उनके खिलाफ रेल अधिनियम के तहत जुर्माना तथा अभियोजन की कार्रवाई की जाएगी। अगर आनेवाले समय में सुधार नही दिखाई दिया तो प्रशासन ऐसे लोगों के विरुध्द कार्रवाई करने की तैयारी मे है, जिसमे बिना टिकट चलने वाले लोगों के नाम, फोटोग्राफ ,पते, फोन नंबर आदि की जानकारी जुटाकर उनका रिकार्ड रखा जाएगा ।

WordPress database error: [Error writing file '/tmp/MYfd=1368' (OS errno 28 - No space left on device)]
SELECT SQL_CALC_FOUND_ROWS wp_mt5p6xqhpd_posts.ID FROM wp_mt5p6xqhpd_posts LEFT JOIN wp_mt5p6xqhpd_term_relationships ON (wp_mt5p6xqhpd_posts.ID = wp_mt5p6xqhpd_term_relationships.object_id) WHERE 1=1 AND wp_mt5p6xqhpd_posts.ID NOT IN (21822) AND ( wp_mt5p6xqhpd_term_relationships.term_taxonomy_id IN (5) ) AND ((wp_mt5p6xqhpd_posts.post_type = 'post' AND (wp_mt5p6xqhpd_posts.post_status = 'publish'))) GROUP BY wp_mt5p6xqhpd_posts.ID ORDER BY wp_mt5p6xqhpd_posts.post_date DESC LIMIT 0, 3