पुणे मंडल पर पहली बार “दुर्घटना रहित सेवा” पुरस्कार प्रदान
हाल ही में पुणे रेल मंडल के 35 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। रेलवे ने इन कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति पर एनईएफटी के माध्यम से निपटारा राशि करीब साडे सात करोड़ रुपए का भुगतान किया। पुणे मंडल पर पहली बार सेवानिवृत्ति के दिन रेलवे के कर्मचारी को दुर्घटना रहित सेवा के लिये पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रफुल्ल चंद्रा मुख्य अतिथि ने कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर अंतिम निपटारा राशि के विवरणों के साथ ही सेवानिवृत्ति संबंधी दस्तावेज प्रदान किए। इन कर्मचारियों को उनके द्वारा मांगे गए स्टेशनों पर मानार्थ पास की सुविधा भी प्रदान की गई। अपने भाषण में श्री चंद्रा ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सराहना कर भविष्य में उनके अच्छे स्वास्थ के लिये शुभकामनाएं दी।
मंडल पर पहली बार सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री सुनील लक्ष्मन, कांटेवाला को दुर्घटना रहित सेवा पुरस्कार के रूप में नकद राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक आधिकारी श्री डॉ. शिंदे तुशाबा ने किया । अपने प्रारंभिक संबोधन में श्री शिंदे ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपने जीवन पूंजी को सरकारी योजनाओ में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया |
इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्री यु सी बोडके सहित बडी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परीवार ,कार्मिक एवं लेखा विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
