पुणे मंडल पर पेन्शन अदालत संपन्न
पुणे मंडल पर कर्मचारियों के पेन्शन , सेटलमेंट संबंधी मामलों के निपटारे के लिये दूसरी पेन्शन अदालत दिनांक 15.12.2017 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागृह में आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री मिलिन्द देऊस्कर ने की। इस पेन्शन अदालत में कार्मिक तथा वित्त विभाग के कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए 22 मामलों का निपटारा किया गया तथा 6 मामलो में 84 हजार 959 रुपयों का भुगतान किया गया। इस अदालत में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री आर. बी. बरकडे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ.एम.के.रामकृष्ण , वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री संतोष परगे उपस्थित थे । पेन्शनर असोसिएशन के अध्यक्ष श्री लातूरकर, सचिव श्री शिंदे एवं सभी सदस्य तथा अन्य कर्मचारियों ने भी इसमें हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सहायक कार्मिक अधिकारी श्री रमेश अय्यर ने किया।
