पुणे से राजकोट के लिये एक सुपरफास्ट विशेष गाडी
रेल प्रशासन ने यात्रियों की बढती भीड को देखते हुए पुणे से राजकोट के बीच एक सुपरफास्ट विशेष गाडी चलाने का निर्णय लिया है। यह गाडी केवल एक दिशा में चलायी जाएगी ।
गाडी संख्या 02101 पुणे से दिनांक 17.12.2017 रविवार के दिन रात को 09.35 बजे रवाना होकर लोनावला, कल्याण, वसई रोड, सुरत, वडोदरा , अहमदावाद होते हुए अगले दिन 12.25 बजे राजकोट पहुंचेगी । इस विशेष गाडी में 12 द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच तथा 2 एसएलआर कोच रहेंगे।
