हिंदी को पंख : देश को उड़ान – डिजिटल इंडिया अभियान विषय पर तकनीकी गोष्ठी संपन्न

Share this News:

10/9/19, पुणे : `हिंदी दिवस` के उपलक्ष्य में आयोजित `राजभाषा सप्ताह` के दौरान हिंदी को पंखः देश को उड़ान – डिजिटल इंडिया अभियान विषय पर तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में किया गया, जिसमें उच्च ऊर्जा पदार्थ अनुसंधान प्रयोगशाला (एच ई एम आर एल) के सहायक निदेशक (राजभाषा), डॉ. राजबहादुर तथा सी-डैक, पुणे के हिंदी अधिकारी प्रभाकर पांडेय ने प्रमुख वक्ता के रूप में हिस्सा लिया।

 

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी,  प्रफुल्ल चंद्रा विशेष रुप से उपस्थित थे।  चंद्रा ने कहा कि हम अब डिजिटल भाषाओं के दौर में प्रवेश कर रहे हैं तथा भविष्य में केवल वे भाषाएं ही शक्तिशाली मानी जाएगी जिनके वैबपोर्टलों तथा डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर सबसे अधिक पृष्ठ होंगे।

 

 प्रभाकर पांडेय, राजभाषा अधिकारी ने राजभाषा हिंदी से संबंधित विभिन्न तकनीकी विषयों की जानकारी दी तथा विचार गोष्ठी के दौरान कंप्यूटर तथा मोबाइल फोन पर वॉयस टाइपिंग, हिंदी शब्दकोश आदि के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। डॉ. राजबहादुर ने बताया कि हिंदी तथा भारतीय भाषाओं का भविष्य उज्ज्वल है तथा राजभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए यह आवश्यक है कि सभी अधिकारी / कर्मचारी हिंदी में अधिक से अधिक कार्य करें जिससे राजभाषा विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को सुगमतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।
बैठक का संचालन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी  विश्वामित्र ने किया।