आषाढी एकादशी त्यौहार हेतु लोकमान्य तिलक टर्मिनस-नागपुर, नागपुर-पंढरपुर, पंढरपुर-पुणे एवं नागपुर-मिरज के बीच 10 विशेष गाड़ियाँ
मध्य रेलवे ने आषाढी एकादशी त्यौहार के दौरान श्रध्दालुओं की अतिरिक्त भीड को देखते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस-नागपुर, नागपुर-पंढरपुर, पंढरपुर-पुणे एवं नागपुर-मिरज के बीच 10 विशेष गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया है। जिसका विवरण निम्नानुसार है:-
1. लोकमान्य तिलक टर्मिनस-नागपुर विशेष (4)
02023 विशेष गाड़ी दिनांक 19.7.2018 एवं 21.7.2018 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 03.00 बजे नागपुर पहुंचेगी।
02024 विशेष गाड़ी दिनांक 25.7.2018 एवं 26.7.2018 को नागपुर से 07.50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 22.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
ठहराव:– ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव, पुलगांव एवं वर्धा स्टेशनों पर रूकेंगी।
संरचना:- 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 3 वातानुकूलित तृतिय श्रेणी, 12 शयनयान एवं 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी
2. नागपुर-पंढरपुर विशेष (2)
01206 विशेष गाड़ी दिनांक 20.7.2018 को नागपुर से 07.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 04.10 बजे पंढरपुर पहुंचेगी।
01205 विशेष गाड़ी दिनांक 25.7.2018 को पंढरपुर से 05.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 23.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
ठहराव:– अजनी, वर्धा, पुलगांव, धामनगांव, चांदुर, बडनेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड एव कुर्डुवाडी स्टेशनों पर रूकेंगी।
संरचना:- 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 3 वातानुकूलित तृतिय श्रेणी, 12 शयनयान एवं 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी
3. पंढरपुर-पुणे विशेष (2)
01459 विशेष गाड़ी दिनांक 21.7.2018 को पंढरपुर से 04.50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 13.40 बजे पुणे पहुंचेगी।
01460 विशेष गाड़ी दिनांक 24.7.2018 को पुणे से 19.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 04.55 बजे पंढरपुर पहुंचेगी।
ठहराव:- संगोला, महसोबा डोंगरगांव, जठ रोड, ढलगांव, कवठे महांकाल, सलगरे, अरग, मिरज, सांगली, किर्लोस्कर वाडी, कराड, सातारा, लोनंद एवं जेजुरी स्टेशनों पर रूकेंगी।
संरचना:- 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 3 वातानुकूलित तृतिय श्रेणी, 12 शयनयान एवं 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी
4. नागपुर-मिरज विशेष (2)
01263 विशेष गाड़ी दिनांक 22.7.2018 को नागपुर से 07.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 07.15 बजे मिरज पहुंचेगी।
01264 विशेष गाड़ी दिनांक 24.7.2018 को मिरज से 02.15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 23.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
ठहराव:- अजनी, वर्धा, पुलगांव, धामनगांव, चांदुर, बडनेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड, कुर्डुवाडी, पंढरपुर, संगोला, महसोबा डोंगरगांव, जठ रोड, ढलगांव, कवठे महांकाल, सलगरे, अरग, स्टेशनों पर रूकेंगी।
संरचना:- 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 3 वातानुकूलित तृतिय श्रेणी, 12 शयनयान एवं 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी
