पुणे एवं दौंड खण्ड के बीच रेलपथ के रखरखाव तथा मरम्मत के कार्य से दो गाडियां रद्द

Share this News:

पुणे मण्डल द्वारा पुणे- दौंड खण्ड के बीच रेलपथ तथा ओएचई के रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया
जाएगा । जिसके परिणामस्वरुप पुणे एवं दौंड के बीच दिनांक 25.02.2018 तक दो गाडियां रद्द रहेंगी
:-
गाडी संख्या 71407 पुणे – दौंड डेमू पैसेंजर ( पुणे प्र. 10.32 बजे) एवं 71408 दौंड – पुणे डेमू पैसेंजर
(दौंड प्र. 12.45 बजे) गाडियां रद्द रहेंगी।
रेल प्रशासन यात्रियों को होनेवाली असुविधा के लिये खेद प्रकट करता है तथा यात्रियों से सहयोग की
अपील करता है।