रेलगाडियों पर पथराव की घटनाएं चिंतनीय।

Share this News:

पुणे मंडल ने आकुर्डी-देहुरोड-घोरावाडी सेक्शन में हाल ही में कुछ रेलगाडियों पर पथराव करने की घटना को गंभीरता से लिया है। कुछ शरारती तत्व गाडियों पर पथराव करते हैं जिससे उसमें सवार यात्रियों को चोट आदि का खतरा होता है। ऐसे तत्वों की धरपकड के लिये सभी स्तरों पर निगरानी रखी जा रही है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये पुणे रेल मंडल द्वारा समपार फाटकों , गावों , चौपालों तथा स्कूलों में जनजागृति अभिय़ान नियमित रुप से चलाया जा रहा है जिसके तहत नुक्कड नाटक , पैम्पलेट्स , पोस्टर , बैनर द्वारा लोगों को समझाईश दी जाती है। स्थानीय पुलिस को भी ऐसी घटनाओं से तूरंत अवगत कराया जाता है।

रेल प्रशासन ने आगाह किया है कि कोई भी व्यक्ति ऐसा दुस्साहस न करें , रेलगाडियों पर पत्थर फेंकने से उसमें बैठे निर्दोष यात्रियों को चोट लग जाती है जिससे उन्हे भारी परेशानी होती है । रेल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पथराव करने वाले लोगोंकी जानकारी रेल प्रशासन के साथ ही संबंधित पुलिस स्टेशन पर भी देने का कष्ट करें । पत्थर फेंकने की घटनाओं में लिप्त लोगों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया जाएगा, जिसके तहत उन्हें एक साल तक की कैद तथा जुर्माना भी लगाया जा सकता है।