खुटबाव स्टेशन पर नया फुट ओवर ब्रिज शुरू

4 khutbav fob photo 1 (2)
Share this News:

6/9/2019,पुणे- पुणे रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खुटबाव स्टेशन पर नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया है और इसे यात्रियों के उपयोग हेतू शुरु कर दिया गया है। उसके साथ ही खुटबाव स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म की ऊंचाई भी बढ़ा दी गई है। इससे निश्चित ही यात्रियों को ट्रेन में चढ़नेउतरने में आसानी होगी, साथ ही इस ब्रिज के बन जाने से यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में सुविधा होगी।


रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्री एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का उपयोग करें और लाइन पार करने की जोखिम से बचें।