आकुर्डी रेलवे स्टेशन पर एक अनारक्षित अतिरिक्त टिकट खिड़की खुलेगी
रेल प्रशासन ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के क्रम में आकुर्डी रेलवे स्टेशन पर एक अतिरिक्त अनारक्षित टिकट विंडो शुरू करने का निर्णय लिया है. इस अनारक्षित टिकट विंडो का उद्घाटन मंगलवार 12 जून को स्थानीय सांसद श्री श्रीरंग बारणे सुबह 10 बजे करेंगे.
अभी तक यहां एक ओर यानी डाउन लाइन प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर तीन टिकट खिड़कियां हैं. अब स्टेशन के दूसरी ओर यानी अप प्लेटफॉर्म क्रमांक-2 की ओर भी यह अतिरिक्त अनारक्षित टिकट विंडो यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी.
