गाड़ी के सामने प्रदर्शन करते हुए 13 महिलाएं गिरफ्तार

Share this News:

पुणे के घोरपड़ी रेलवे यार्ड में आज गाड़ी क्र.51350 दौंड -पुणे पैसेंजर में सवार 13 महिला यात्रियों ने पहले घोरपड़ी यार्ड में इस गाडी को स्‍टॉपेज देने की मांग करते हुए चेन खींचकर गाड़ी को रोका और उसके बाद वे गाड़ी के इंजन के सामने खडी होकर प्रदर्शन करने लगीं।

इस घटना के कारण इस गाड़ी को तो काफी विलंब हुआ ही, साथ ही इस मार्ग पर पीछे-पीछे आने वाली 06 गाडि़यों को भी अनावश्‍यक रूप से विलंब का सामना करना पड़ा जिससे हजारों यात्रियों को भी मुश्किल झेलनी पड़ी । चूंकि यह गाडी यात्रियों की मांग पर प्रशासन व्‍दारा खास प्रयास करते हुए प्राथमिकता के साथ समय पर चलाई जाती है किंतु इस तरह से किए गए विरोध प्रदर्शन से इस गाडी का समय पालन अनावश्‍यक रूप से प्रभावित हुआ । यह मार्ग दोनों ही तरफ से अत्‍यंत व्‍यस्‍त होने के कारण यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की कोई भंयकर दुर्घटना हो सकती हैं। यह उल्‍लेखनीय है कि इस जगह पर वर्ष 2017-18 के दौरान रेल पटरी पार करने पर 26 लोगों की मृत्‍यू हुई और 05 लोग घायल हुए ।

रेल प्रशासन ने इस विषय में 13 महिलाओं को गिरफ्तार कर रेलवे कोर्ट में प्रस्‍तुत किया। गिरफ्तार की गई 12 महिलाओं पर रेल अधिनियम की विभिन्‍न धाराओं के अंतर्गत उपद्रव करने और अनधिकृत रूप से जंजीर खींचने के गंभीर जुर्म में प्रत्‍येक महिला पर रू. 400/- तथा 01 अन्‍य महिला पर रू 500/- का जुर्माना लगाया गया।