पुणे – दौंड सेक्शन में ब्लाक की वजह से डेमू प्रभावित

Share this News:

पुणे – दौंड खण्ड के बीच ट्रेक की मरम्मत एवं रखरखाव की वजह से पुणे से दौंड के लिये 14.40 बजे चलनेवाली गाडी संख्या 71409 एवं दौंड से पुणे के लिये 17.10 बजे चलनेवाली 71410 डेमू दिनांक 25 जून 2018 तक रद्द कर दी गयी है।

इस प्रकार के ब्लॉक यात्रियों की सुरक्षित यात्रा तथा रेलवे के मूलभूत ढांचे में सुधार हेतु आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस असुविधा के लिए रेल प्रशासन को सहयोग करें।