पुणे मंडल पर वॉटर वेंडिंग मशीन को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिये मंडल के पुणे, कोल्हापूर, सांगली, मीरज स्टेशनों पर वॉटर वेंडिंग मशीनें लगायी है। इनके जरिये ठंडा तथा शुध्द आर.ओ.पानी कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इन मशीनों को रेल यात्रियों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। विशेष रुपसे गर्मियों की दिनों में यात्रा करनेवाले यात्रियों ने इसका लाभ उठाया है। इन मशीनों से आर.ओ युक्त पानी पुणे स्टेशन पर 9 जगहों पर जबकि मीरज में 3 , कोल्हापूर तथा सांगली स्टेशनों पर 1-1 मशीन के जरिये किफायती दरों पर उपलब्ध है। यात्री को यह पानी 500 मि.लि. 3 रुपये, 1लीटर 5 रुपये तथा 5 लीटर 20 रुपये में मिल रहा है। यदि यात्री को ग्लास , बॉटल या कंटेनर के साथ यह आरओ पानी चाहिये तो उसे क्रमश: 5 रुपये, 8 रुपये एवं 25 रुपये में यह सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है।
